
विधायक चंद्रदेव महतो और प्रमुख पिंकी देवी ने संभाला मोर्चा, डीआरएम से मिलकर की वैकल्पिक रास्ते की मांग
सिंदरी : रेलवे द्वारा सुरंगा क्षेत्र में डबल पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। विकास का यह काम तो जरूरी है, लेकिन इसके कारण सुरंगा पंचायत से सिंदरी जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बाधित होने जा रहा है। इस फैसले से सुरंगा, लेवाटांड और कूष्माटांड के हजारों लोगों के सामने अचानक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

जनहित में विधायक और प्रमुख की त्वरित पहल:
बलियापुर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी,एवं सुरंगा ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को देखते हुए सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के पास बात रखे ।बात रखते ही विधायक चंद्रदेव महतो ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने धनबाद के डीआरएम (मंडल रेल प्रबंधक) से मुलाकात कर सुरंगा की जनता का पक्ष मजबूती से रखा।

विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा:
“डबल पटरी का काम शुरू होने और रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से हजारों ग्रामीणों को सिंदरी जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों और आपातकालीन स्थिति में मरीजों को होगी। रेलवे को अविलंब इसका समाधान निकालना होगा।”
प्रमुख पिंकी देवी ने स्पष्ट शब्दों में कहा:
“रेलवे का विकास कार्य सराहनीय है, लेकिन जनता की कीमत पर नहीं! जब तक कार्य पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक आम जनता के आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता या ओवर ब्रिज (Flyover) की व्यवस्था हर हाल में की जाए।”
ग्रामीणों का अल्टीमेटम: “हक नहीं मिला, तो होगा आंदोलन!”
सुरंगा ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने भी रेलवे प्रशासन को दो टूक चेतावनी दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करे, अन्यथा भविष्य में उग्र आंदोलन के लिए जनता बाध्य होगी।
Leave a Reply