झारखण्ड राँची

बेड़ो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौवशीय पशु से लदा वाहन काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा, चालक फरार

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बेड़ो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बेड़ो महावीर चौक 12 चक्का ट्रक (जे एच 01 बी एच 5545) में अवैध रूप से भरकर कर ले जा रहे गौवंशीय पशु को काफी मशक्कत के बाद धर दबोचा।

वहीं चालक भागने में सफल रहा। जबकि ट्रक के ऊपर सो रहा एक युवक मौका देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। वहीं मवेशी लदा ट्रक को जब्तकर बेड़ो पुलिस थाना ले आई।

इस दौरान पकड़े गए गौ तस्कर ने अपना नाम मोजिद अंसारी पिता मोहिब अंसारी ग्राम पंडरी थाना चान्हो बतलाया। वहीं उसने बताया कि वे लोग पत्थलगाँव से गोवंशीय पशु को लोडकर राँची के नगड़ी ले जा रहे थे।

Related posts

जो संसार अनित्य मानता है वही व्यक्ति अव्यय पद का अधिकारी होता है: स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती

admin

शाहाबाद की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविप

admin

एसबीयू में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हेतु आंतरिक हैकाथॉन का सफल आयोजन

admin

Leave a Comment