खेल झारखण्ड पेटरवार बोकारो

संथाल टाइगर के टीम ने बिरसा क्लब के टीम को दो गोल से वहीं एनएफसी नेलो के टीम ने संत जॉन की टीम को एक गोल से किया पराजित

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद एवं पूर्व विधायक बबीता देवी ने शनिवार को प्लस टू हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में पेटरवार के दिवंगत खिलाड़ियों को भावभीनी श्रद्धांजलि सह भूतपूर्व खिलाड़ियों का सम्मान में पेटरवार फुटबॉल टूर्नामेंट का पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों का परिचय और फुटबॉल को किक मारकर किया। वहीं मुख्य अतिथि ,आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवकों के द्वारा दिवंगत खिलाड़ियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उद्घाटन मैच संथाल टाइगर बनाम बिरसा क्लब रांची के बीच खेला गया।

जिसमें संथाल टाइगर लालपनिया के टीम ने बिरसा क्लब रांची के टीम को दो गोल से पराजित किया वहीं दूसरा मैच एनएफसी नेलो गिरिडीह के टीम ने संत जॉन रांची की टीम को एक गोल से पराजित किया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।उन्होंने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई किया। कमेटी के लोगों ने बताया कि टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के दिन किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

Related posts

Vedanta ESL Steel Limited Launches Millet-Based Nutri-Shake Distribution Program in Bokaro for Rashtriya Poshan Maah

admin

लोजपा (आर) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सैकड़ो समर्थको के साथ बोकारो के युवा नेता रवि चौबे ने की शिरकत

admin

सीसीएल में 7 और 8 नवम्बर को आयोजित होगा ‘सतर्कता महोत्सव 2025’

admin

Leave a Comment