झारखण्ड राँची

एक्सपो: जेसीआई द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव में छठे दिन में उमड़ी 3 लाख से ज्यादा की भीड़

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): मोरहाबादी मैदान में जेसीआई द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव 2024 के छठे दिन तक 3 लाख से अधिक लोग एक्सपो का हिस्सा बने। राँचीवासियों ने शॉपिंग के साथ-साथ मनोरंजन और दैनिक प्रतियोगिताओं का भरपूर आनन्द लिया।

इस दौरान छठे दिन टॉक शो का आयोजन हुआ जिसमें BNI के अंकित जैन ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपनी सफलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को नए अवसरों का लाभ उठाकर बड़ी सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा OSAM डेयरी के CEO अभिनव ने भी अपने सफर की कहानी सुनाई, जिसमें उन्होंने ज़ीरो से शुरू करके अपने ब्रांड को स्थापित करने की चुनौतियों और उपलब्धियों का वर्णन किया।

इस योग प्रतियोगिता में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया जिससे प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों में काफी उत्साह देखा गया।

वहीं एक्सपो का समापन समारोह कल होगा जिसमें JCI India के अध्यक्ष JFS एडवोकेट राकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

Related posts

मैथन डैम के गहरे पानी में नहाने गये तीन लड़कों की डूबने से मौत, दो की बॉडी मिली..तीसरे की खोज जारी

admin

BSL NEWS : बीएसएल में निदेशक प्रभारी 5-एस सिस्टम ऑफ़ हाउसकीपिंग ट्राफी प्रतियोगिता आयोजित

admin

निशुल्क दंत शिविर का आयोजन कर स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी

admin

Leave a Comment