गोमिया झारखण्ड बोकारो

हमें गांधी जी द्वारा पढ़ाए गए सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए : प्रकाश लाल सिंह

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया: महात्मा गांधी राष्ट्रीय कल्याण सेवा संघ द्वारा साड़म संतोषी मंदिर प्रांगण स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गौतम गंभीर की वहीं संचालन अजीत नारायण ने की कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य सह पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के सुपुत्र प्रकाश लाल सिंह उपस्थित रहे वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में तेनुघाट महाविद्यालय के प्रोफेसर धनंजय रविदास ,अधिवक्ता मानबोध दे , जय प्रकाश रविदास, पसस विष्णु लाल सिंह, चांदनी देवी, उप मुखिया पंकज जैन, उप मुखिया शान्ति देवी खासतौर से मौजूद थे, सर्वप्रथम गांधी जी के तस्वीर पर फूल माला अर्पित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया ,इसके साथ ही मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए प्रकाश लाल सिंह ने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की बात कही,

श्री सिंह ने कहा कि आज लड़ाई, झगड़ा ,मारपीट, की और युवा अग्रसर हो रहे हैं ,जबकि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था ,आज उनके द्वारा पढ़ाए गए सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए ताकि जीवन में शांति और सुख समृद्धि का वास हो लोग विकास की ओर अग्रसर हो युवा अपने क्षेत्र में अव्वल रहे और देश और राज्य की सेवा करें मौके पर मुरारी मोहन चौधरी, वासुदेव यादव ,विष्णु लाल सिंह ,चांदनी देवी ,पंकज जैन ,विकास कुमार जैन ,धनेश्वर प्रजापति राजेश भंडारी गौतम भंडारी, देवकी रवानी, किरण प्रसाद सहित कई कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related posts

मंजूनाथ भजंत्री ने राँची उपायुक्त का ग्रहण किया पदभार, राहुल सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

Nitesh Verma

भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष बनाए गए प्रो तपन कुमार शांडिल्य

Nitesh Verma

सौहार्दता हीं आज के समाज में सबसे महत्वपूर्ण है: किरण यादव

Nitesh Verma

Leave a Comment