झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने
बोकारो विधायक विरंची नारायण का किया भव्य स्वागत

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार : पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जयसवाल के नेतृत्व में रविवार को पेटरवार तेनु चौक में बोकारो विधायक विरंची नारायण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे बोकारो विधानसभा का भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रांची से बोकारो जाने के दौरान पेटरवार तेनु चौक में कुछ देर के लिए रुके थे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद कर जोरदार स्वागत किया। बोकारो विधायक बिरेंची नारायण ने लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रहे बिहार सरकार के पूर्व वित्त राज्य मंत्री सह पुर्व विधायक छत्रु राम महतो से उनके घर में जाकर मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, सुधीर कुमार सिन्हा, प्रहलाद महतो, असित कुमार बनर्जी, संजय सिन्हा , ब्रजेश कुमार मिश्रा, डॉ अजय महथा, श्याम सुंदर मंडल, राजेश प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, मुरलीधर नायक, स्वरूप सहाय, प्रदीप कुमार नायक, राजेश कुमार, अकील मरांडी, रितेश कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, रोशन खन्ना, रोशन कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

कसमार : हर्षोउल्लास व धूमधाम से मनाया गोट पूजा व बरद खूंटा

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित

admin

पेटरवार प्रखंड स्तर पर वार्ड सदस्यों के संघ का किया गया गठन

admin

Leave a Comment