BREAKING NEWS
जेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगातजेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर भाजपा का हमला, छात्रों की मांगें मानने की उठाई मांगहाईकोर्ट से अपर बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर रोकवाईबीएन विश्वविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथनजेपीएससी-जेएसएससी विवाद पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसानिमरा पहुंच स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलिनेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105 करोड़ की योजनाओं की सौगातजेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर भाजपा का हमला, छात्रों की मांगें मानने की उठाई मांगहाईकोर्ट से अपर बाजार के दुकानदारों को राहत, नगर निगम की कार्रवाई पर रोकवाईबीएन विश्वविद्यालय में व्यास पूजा उत्सव, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन
Uncategorized

झारखंड आंदोलनकारियों को मिले उनका सम्मान और अधिकार, लंबित प्रमाण-पत्र जल्द जारी करे सरकार : संजय कुमार महतो

August 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


रंजन वर्मा | कसमार (बोकारो)
झारखंड आंदोलनकारी संजय कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों को शीघ्र आंदोलनकारी प्रमाण-पत्र जारी करने तथा उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित सभी सम्मान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में कसमार क्षेत्र से स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो एवं बालीडीह के स्वर्गीय भोभोविल महतो जैसे आंदोलनकारी नेताओं से प्रेरित होकर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर हुए विभिन्न आंदोलनों में उन्होंने भाग लिया तथा वर्ष 1994 में आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी देकर जेल भी गए थे।


उन्होंने बताया कि झारखंड आंदोलन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन वर्षों पहले सरकार को उपलब्ध करा दिए गए थे, लेकिन आज तक उन्हें आंदोलनकारी होने का प्रमाण-पत्र नहीं मिल सका है। इसके कारण सरकार द्वारा आंदोलनकारियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है।


संजय कुमार महतो ने कहा कि झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बावजूद बड़ी संख्या में वास्तविक आंदोलनकारियों को अब तक उनका उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में संवेदनशील पहल करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने संघर्ष, त्याग और बलिदान से अलग झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्हें उपेक्षित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है।
संजय कुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी ने कहा कि
“हमने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष किया, आंदोलन में भाग लिया, गिरफ्तारी दी और जेल भी गए। सरकार के निर्देशानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा किए, लेकिन आज तक आंदोलनकारी प्रमाण-पत्र नहीं मिल पाया। यह केवल मेरे साथ ही नहीं, बल्कि कई वास्तविक आंदोलनकारियों के साथ हो रहा है। झारखंड राज्य हमारे जैसे हजारों आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए सरकार को चाहिए कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन कर वास्तविक आंदोलनकारियों को प्रमाण-पत्र, सम्मान और सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए। यही आंदोलनकारियों के संघर्ष का सच्चा सम्मान होगा।”

← भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. छोगा लाल सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त की भावभीनी श्रद्धांजलि 15 दिन बाद बहाल हुई बलियापुर-सिंदरी जलापूर्ति, कर्मचारियों को मिला बकाया मानदेय →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।