झारखण्ड राँची

जिला प्रशासन व नगर निगम ने हरमू पंच मन्दिर के आसपास वाले इलाकों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से रविवार को हरमू पंच मन्दिर स्थित हरमू बाजार रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान में निगम की इनफोर्समेंट टीम के साथ-साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात था। इस अभियान में 3 ट्रैक्टर, 3 हल्ला गाड़ी और 2 जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। इस अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क के दोनों ओर से करीब 25 से अधिक बांस बल्ली, एल्बेस्ट की दुकानों को हटाया गया। इनमें माँस, मछली, बैग, सब्जी, कपड़ा, पूजन सामग्री, ठेला, गुमटी आदि की दुकानें शामिल थीं।

इस अभियान शुरू होते ही हरमू बाजार रोड में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके अलावा अभियान के तहत दुकानों से बाँस, बल्ली, तिरपाल, एल्बेस्ट, गुमटी जैसी सामग्री को हल्ला गाड़ी में जब्त किया गया. मालूम हो कि हरमू बाजार रोड के पीछे की सड़क पर सब्जी की दुकानें लगती हैं।

इस अभियान के दौरान डर से अधिकांश दुकानदार अपने सामान को जल्दी-जल्दी हटाते हुए नजर आए।

Related posts

जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के दो छात्रों ने यूपीएससी में सफल होकर बढ़ाया मान, बोले प्राचार्य समरजीत जाना ‐ “यह सफलता जेवीएम के अन्य छात्रों के प्रेरणा का काम करेगी”

admin

Jharkhand: वन क्षेत्रों में नाइट्रोजन की भारी कमी, 69 प्रतिशत मिट्टी पौधों के विकास के लिए अनुपयुक्त

admin

बीएसएल द्वारा 14 दिसंबर से “हैप्पी स्ट्रीट” की शुरुआत, बोकारो में सक्रिय जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा

admin

Leave a Comment