झारखण्ड राँची राजनीति

संजय सेठ ने किया सांसद मद से यादव भवन का उद्घाटन

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक): केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने सांसद मद से यादव भवन का उद्घाटन किया। यादव भवन 2400 स्क्वायर फीट में बनाया गया है। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि किसी भी समाज का अपना भवन होना अनिवार्य है, इस भवन के निर्माण से समाज के गरीब बच्चों की शादी एवं अन्य कार्यक्रम के लिए यह सदुपयोग में काम आएगा। समाज को आगे बढ़कर इस तरह के कार्य करने चाहिए जिससे समाज के लोगों को फायदा हो। मेरा प्रयास है जो भी समाज के लोग हैं, उनके हर सुख – दुःख में मैं उनके कामो उनके साथ हमेशा खड़ा रहा हूँ।

इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव, नि:वर्तमान पार्षद विनोद सिंह, अरुण झा, रामाशीष यादव, बनारस यादव, रमेश यादव, सुमन सिंह, रामचन्द्र जयसवाल उपस्थित थे।

Related posts

गोमिया : सफल होने के लिए माता-पिता व गुरु का आशीर्वाद ज़रूरी : अनुराधा सरस्वती

admin

राज्यपाल से मिली ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन, बाँधा रक्षासूत्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना

admin

झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पहले मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, नहीं लड़ सकेंगे झारखण्ड विधानसभा चुनाव

admin

Leave a Comment