झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई एवं एचएमए के बीच एमओयू

राँची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल द्वारा सीएसआर परियोजना के अंतर्गत स्कूली लड़कियों के बीच स्वस्थ मासिक धर्म स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता एवं निपटान तथा प्रशिक्षण देने के लिए एचएलएल प्रबंधन अकादमी, तिरूवनंतपुरम, केरल के साथ एमओयू किया गया। सीएमपीडीआई की ओर से क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल के क्षेत्रीय निदेशक इरशाद अहमद एवं एचएलएल प्रबंधन अकादमी और अपशिष्ट प्रबंधन प्रभाग के उपाध्यक्ष शामनाद शम्सुद्दीन ने एमओए पर हस्ताक्षर किया।

₹75 लाख लागत वाली परियोजना के तहत 15 सरकारी स्कूलों में 16 इंसीनरेटर के साथ 20 सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएगी। आसनसोल के स्कूली छात्राओं के बीच स्वस्थ मासिक धर्म प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए वित वर्ष 2024-25 से वित वर्ष 2026-27अवधि के दौरान इन स्कूलों को लगभग 6 लाख 29 हजार सैनेटरी नैपकिन पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी तीन वित्तीय वर्षों में समय समय पर स्कूली लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बच्चों के बीच किया साइकिल का वितरण

admin

स्वदेशी जागरण मंच ने स्वावलंबी भारत अभियान के माध्यम से छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

admin

जनहित से जुड़े मामले पर सरकार गंभीर : कुमार राजा

admin

Leave a Comment