झारखण्ड राँची राजनीति

अमन तिवारी ने हेमन्त सोरेन से किया मुलाकात, दी जीत की बधाई

राँची (ख़बर आजतक) : झामुमो के केन्द्रीय समिति का विस्तारित बैठक सह आभार सभा बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में हुआ जिसमें पार्टी के केन्द्रीय पदाधिकारीगण, केंद्रीय सदस्यगण तथा 24 जिलों से जिला अध्यक्षगण एवं सचिवगण, सभी वर्ग संगठन के अध्यक्षगण, प्रखण्ड के अध्यक्षगण एवं सचिवगण तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस मौके पर झारखण्ड छात्र मोर्चा राँची विश्वविद्यालय समिति के अध्यक्ष अमन तिवारी ने छात्र मोर्चा की ओर से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलकर उन्हें प्रचण्ड जीत की बधाई दिया साथ ही इस नए कार्यकाल में छात्रहित, उच्च शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का आग्रह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने संगठन के सभी लोगों का इस प्रचण्ड जीत हेतू आभार व्यक्त किया।

अमन तिवारी ने कहा कि जिस तरीके से पूरे झारखंड की जनता ने पूर्ण भरोसा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर जताया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी झारखण्ड की जनता के आशाओं एवं जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

Related posts

राँची : श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तलाब के प्रांगण से निकली भव्य कलश यात्रा

admin

जवाहर विद्या मंदिर श्यामली में एनएसएस द्वारा वंचित बच्चों को स्कूल बैग वितरण

admin

जेसीआई राँची का 66वां शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, जेसी अभिषेक जैन बने अध्यक्ष

admin

Leave a Comment