झारखण्ड मनोरंजन राँची

बढ़ती ठंड के बावजूद लगभग 10 हजार लोगों ने लिया मेले का लिया आनंद

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर दी जा रही है सरकारी योजनाओं की जानकारी

राँची (ख़बर आजतक): मोरहाबादी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस मेले में ठंड के बावजूद राँची एवं आसपास के लोग मेले में खरीदारी करने पहुँचे।

10 हजार लोगों ने लिया मेले का आनन्द

झारखण्ड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के स्टॉल में कोकुन से सूत कताई से लेकर बुनाई तथा रेडिमेड कपड़ा बिक्री केंद्र तक कैसे पहुँचता है, इसके सफर का जीवंत प्रदर्शन किया गया है।

खादी बोर्ड के स्टॉल में रेशमी सूती एवं तांत की साड़ियाँ, उनी वस्त्र, उनी, रेशमी, सूती बंडी, कंबल, डिजाईनर परिधान एवं ग्रामोद्योगी उत्पाद प्राप्त किए जा सकते है।
इस मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

मत्स्य निदेशालय के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर एक्वेरियम निर्माण सह रंगीन मछली पालन के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर 9430328080 के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही हैं। जन शिकायत हेतू राँची जिला प्रशासन इस व्हाट्सएप नंबर पर लोग मैसेज कर सकते हैं।

आज के कार्यक्रम

कला संस्कृति विभाग की ओर से मंगलवार को युवराज मिश्रा द्वारा “उपशास्त्रीय संगीत (ठुमरी) और गजल गायन” संजू आनन्द एवं दल हिन्दी गायन एवं संजीव परिहस्त एवं दल, देवधर कत्थक नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बच्चों के लिए पाँच से नौ आयु वर्ग तथा दस से चौदह आयु वर्ग के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

बता दें कि जिन बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना है, महोत्सव परिसर में आकर वे प्रातः 11.00 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे।

Related posts

बोकारो : खुशियों के सवेरे “हैप्पी स्ट्रीट” में जेवेरियन परिवार

admin

PANDABESHWAR STATION TO RECEIVE A MAJOR MAKEOVER UNDER AMRIT BHARAT STATION SCHEME

admin

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखा कर सकेंगे मतदान, 20 नवंबर 2024 को होगा मतदान

admin

Leave a Comment