झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो अन्य घायल

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमा कला पंचायत के ग्राम पोरदाग में एन एच 23 स्तिथ छोटा नागपुर कोल्ड स्टोर के निकट बृहस्पतिवार के देर रात 9 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक पर सवार‌ केवट टोला निवासी नीतीश साव 18 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जबकि अन्य दो युवक न्यू बस स्टैंड निवासी दीपक साव 24 वर्ष एवं विक्की साव 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का अंजाम देकर अज्ञात वाहन भाग ने में सफल रहा ।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एन एच 23 को लगभग दो घंटे जाम कर दिया। जिसके कारण वाहनों की लंबी कतार लग गया। वही अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी रितेश कुमार सिन्हा के बीच परिजनों से वार्ता के बाद जाम को हटाया गया। बताया जा रहा है की बाइक में तीनों युवक सवार होकर अपने दोस्त विक्की साव को पेटरवार से लुकैया उसके घर छोड़ने जा रहा था कि छोटा नागपुर कोल्ड स्टोर के निकट पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। वही दुर्घटना को देखते ही आसपास के लोग पहुंचे और मृतक को छोड़कर दोनों घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वही डॉक्टरों ने दोनों घायलों को बेहतर इलाजक लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने विक्की साव को निजी अस्पताल चास में भर्ती कराया गया। वही दीपक को रांची रिम्स में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दोनों कि इलाज चल रहा है। जहां दोनों कि स्थिति अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Related posts

Outstanding results of DPS Bokaro in CBSE XII –2024

admin

नहीं रहे बोकारो के जाने माने पत्रकार दीपेंद्र प्रभंजन, बीजीएच में हुआ निधन

admin

बोकारो रक्तवीर परिवार के संस्थापक संजय शर्मा ने अपने 50वें रक्तदान पर किया शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment