झारखण्ड धनबाद

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट” का नववर्ष कैलेंडर 2025 का विधायक राज सिन्हा ने किया विमोचन

धनबाद (ख़बर आजतक) : रविवार को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट” के नववर्ष कैलेंडर 2025 का विधिवत विमोचन हमारे कायस्थ शिरोमणि एवं धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा के हाथों उनके आवासीय कार्यालय पर किया गया ।
इसके साथ ही ट्रस्ट के द्वारा विधायक जी के जीत का अभिनंदन समारोह और नववर्ष पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिए।

उक्त कार्यक्रम दिनांक 12 जनवरी को स्थानीय गोविंदपुर स्थित वनकाली मंदिर के समीप होना सुनिश्चित है। आज आयोजित उक्त कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि लाल, राष्ट्रीय महासचिव अनुज सिन्हा, राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य सुनील कुमार, सदस्य विकास सिन्हा, मनोज रिंकू सिन्हा, अमित सिन्हा एवं अनिल सिन्हा के साथ और भी उपस्थित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

कसमार थाना के एसआई पर पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

admin

लोकसभा चुनाव : मैने 18 साल से अपने ससुर जी को अपने पति को पॉलिटिक्स में काम करते हुए देखा है : अनुपमा सिंह

admin

“भारत की शान है तिरंगा” अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों में 15 अगस्त को तिरंगा अवश्य लगाएं :रघुवर दास

admin

Leave a Comment