
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती विवाद को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 दिनों से छात्र-छात्राएं निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार संवेदनशीलता दिखाने के बजाय टालमटोल कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा अब तक रद्द क्यों नहीं की गई और जेपीएससी- जेएसएससी के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

सुदेश महतो ने मांग की कि दोनों आयोगों का पुनर्गठन किया जाए, 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द हो तथा टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और नियुक्तियों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आजसू पार्टी आंदोलनरत युवाओं के समर्थन में पूरे झारखंड में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
Leave a Reply