
रांची/बुंडू: बुंडू स्थित अपना फैमिली होटल में गुरुवार को आजसू पार्टी के भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों युवाओं और गणमान्य लोगों ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की मौजूदगी में आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

सुदेश महतो ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आजसू पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से बुंडू क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा तथा जनता के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई केंद्रीय, जिला और प्रखंड पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Leave a Reply