BREAKING NEWS
बोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की ऐतिहासिक पहल, उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया उद्घाटनजेएस‌एलपीएस में नई एचआर पॉलिसी लागू, 1300 नए पदों का होगा सृजनआजसू का राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन 7 से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवाजेपीएससी-जेएसएससी भर्ती विवाद पर सुदेश महतो का सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटमबुंडू में आजसू का मिलन समारोह, कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामनजलवायु सहनशीलता और सशक्त पंचायतों से बदलेगा ग्रामीण झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्कीबोकारो जिला बास्केटबॉल संघ की ऐतिहासिक पहल, उपायुक्त अजय नाथ झा ने किया उद्घाटनजेएस‌एलपीएस में नई एचआर पॉलिसी लागू, 1300 नए पदों का होगा सृजनआजसू का राज्य स्तरीय युवा अधिवेशन 7 से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवाजेपीएससी-जेएसएससी भर्ती विवाद पर सुदेश महतो का सरकार को आंदोलन का अल्टीमेटमबुंडू में आजसू का मिलन समारोह, कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामनजलवायु सहनशीलता और सशक्त पंचायतों से बदलेगा ग्रामीण झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की
Uncategorized

जलवायु सहनशीलता और सशक्त पंचायतों से बदलेगा ग्रामीण झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की

August 6, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रति सहनशील कृषि, सशक्त पंचायतें और सामुदायिक नेतृत्व ग्रामीण झारखंड के समावेशी एवं टिकाऊ विकास की आधारशिला हैं। वह गुरुवार को ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026 के झारखंड चैप्टर को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के प्राकृतिक संसाधन, उपजाऊ भूमि और मजबूत समुदाय राज्य को समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने उलगुलान 2050 रोडमैप का उल्लेख करते हुए जलवायु-अनुकूल खेती, किसानों और पंचायतों को सशक्त बनाने तथा स्थानीय संस्थाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, जल संरक्षण, जलवायु अनुकूलन, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय अर्थव्यवस्था जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। साथ ही हैकाथॉन विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सरकार, शिक्षण संस्थानों, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया।

← स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर सरयू राय का जाना हालचाल बुंडू में आजसू का मिलन समारोह, कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।