Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर सरयू राय का जाना हालचाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सरयू राय की अनुपस्थिति देखकर उन्हें चिंता हुई। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि सरयू राय उनके लिए अभिभावक समान हैं,

जिनसे उन्हें हमेशा मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली है। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से भी मुलाकात कर बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा राज्य सरकार की ओर से हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, सरयू राय ने अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछने पर डॉ. इरफान अंसारी का आभार व्यक्त किया। यह मुलाकात राजनीतिक शिष्टाचार और मानवीय संवेदना का उदाहरण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *