अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के पास पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिहार ओवर ब्रिज के समीप शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ पाया गया।

डुमरी बिहार के स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना गोमिया थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

शव के पास से मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद हुआ, जिससे युवक की पहचान सूरज बेसरा के रूप में हुई। वह ललपनिया थाना क्षेत्र के केरी गांव का रहने वाला था। युवक सरना फुटबॉल क्लब सनई गढ़ा की जर्सी पहने हुए था।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

सूर्या हांसदा की मौत को फर्जी एनकाउंटर बताकर आदिवासी संगठनों का आक्रोश, 23 अगस्त को राजभवन मार्च

admin

संजय सेठ की अनुशंसा पर, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 6 लोगों को इलाज के लिए मिले ₹15 लाख

admin

डीएवी-6 में साप्ताहिक वन महोत्सव में नुक्कड़ नाटक द्वारा पारिस्थितिक तंत्र के खतरों के प्रति लोगों को दिया सन्देश

admin

Leave a Comment