
जमशेदपुर: राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर माईकल जॉन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि हस्तकरघा भारत की सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है।

उन्होंने झारखंड के तसर रेशम की गुणवत्ता की सराहना करते हुए बुनकरों के उत्पादों को आधुनिक तकनीक, डिज़ाइन, ब्रांडिंग और डिजिटल बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाएं बुनकरों और शिल्पकारों को सशक्त बना रही हैं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों को सम्मानित किया गया तथा हस्तकरघा उत्पादों को अपनाने की अपील की गई।
Leave a Reply