

सिंदरी/धनबाद: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राजगंज मोड़ स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा धनबाद जिला ग्रामीण की ओर से समरसता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत संत गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाए गए पूज्य कलश को भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती तारा देवी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ सभी मंडल अध्यक्षों को श्रद्धापूर्वक सौंपा।

इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने पावन कलश को मस्तक पर धारण कर संत गुरु रविदास जी को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भक्ति का अनुपम संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार, निरसा की पूर्व विधायक श्रीमती अपर्णा सेन गुप्ता, जिला ग्रामीण महामंत्री विकास महतो, धरणीधर मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Leave a Reply