Uncategorized

राँची में युवाओं का जोश हाई: यूथ ऑफ राँची के बैनर तले निकाला गया विशाल तिरंगा यात्रा

नितिश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक): भारतीय सेना द्वारा जिस प्रकार से साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तान पर प्रहार किया गया उसकी प्रशंसा पूरा देश कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद युवाओं में उत्साह देखी जा रही है इसी कड़ी में राजधानी राँची में यूथ ऑफ रांची के बैनर तले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति रमेश सिंह के नेतृत्व में निकाला गया विशाल तिरंगा यात्रा। तिरंगा यात्रा के दौरान काफी संख्या में युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे जोश और उमंग देखने का लायक रहा।

इस मौके पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व विधायक समरी लाल, चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष कुणाल अजमानी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, रोमित नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

आशीष का पार्थिव शरीर कॉन्गो से राँची पहुँचा, आजसू के प्रयास सफल

admin

विद्यालय आकर हम सभी बचपन के युग में करते हैं प्रवेश: ओम प्रकाश मिश्र

admin

चिरकुंडा भाजपा द्वारा “विकसित भारत संकल्प सेवा 2047” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

admin

Leave a Comment