झारखण्ड बोकारो राँची राजनीति

बोकारो के वरिष्ठ नेता कुमार रवि चौबे घरेलू कामगार विधेयक समिति में नियुक्त

बोकारो (खबरआजतक) : जिले के वरिष्ठ नेता कुमार रवि चौबे को झारखंड सरकार द्वारा घरेलू कामगार विधेयक 2025 के लिए गठित समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति राज्य के माननीय श्रम मंत्री, श्रम विभाग, श्रम आयुक्त एवं अन्य शुभचिंतकों के समर्थन और सहयोग से हुई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुने जाने पर श्री चौबे ने सभी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है।

उन्होंने कहा कि वे घरेलू कामगारों के अधिकारों की सुरक्षा, कल्याण और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए समिति के माध्यम से गंभीरता से कार्य करेंगे। श्री रवि ने कहा कि यह नियुक्ति न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बोकारो जिले के लिए भी सम्मान की बात है। इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।

Related posts

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं, युवाओं से नवाचार और आत्मनिर्भरता की उम्मीद

admin

बीएसएल में आयताकार भार उठाने वाले चुंबक के इनोवेटिव रिपेयर से लाखों की बचत

admin

चंदनक्यारी के अमित महतो बन सकते हैं JBKSS के बोकारो जिला अध्यक्ष

admin

Leave a Comment