झारखण्ड बोकारो राजनीति

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने पत्रकार वार्ता में गिनाईं उपलब्धियां, पूर्व विधायक पर साधा निशाना

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में विभिन्न लंबित मुद्दों पर हुई प्रगति की जानकारी दी और पूर्व विधायक के बयानों पर करारा जवाब दिया। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामना देते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से सार्थक बातचीत हुई।

विधायक ने हवाई अड्डा संचालन, ESIC अस्पताल निर्माण, विस्थापितों को रोजगार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे और सेक्टर 12 के क्वार्टर जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि चिमनियों पर ऑब्सटेकल लाइटिंग, बंद चिमनी को छोटा करना और SAIL-Airport Authority के बीच शुल्क एग्रीमेंट जैसे मुद्दों पर ठोस कार्य किया जा रहा है। ESIC अस्पताल के लिए भूमि शुल्क पर भी मंत्री से समाधान का आश्वासन मिला है।

पूर्व विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए श्वेता सिंह ने कहा कि “विकास BARRIER को बेचैनी हो रही है।” उन्होंने पूर्व विधायक के कार्यकाल को निष्क्रिय बताते हुए बोकारो के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक ने अपने निजी लाभ के लिए जनता के मुद्दों की अनदेखी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि 6 महीने में हवाई अड्डा संचालन सहित सभी लंबित कार्य पूरे होंगे।

इस पत्रकार वार्ता में जवाहर लाल महता,मनोज कुमार,महावीर सिंह चौधरी,सुशील ओझा,मृत्युंजय शर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रभात रंजन, पवन झा, कुंज बिहारी, पप्पू जायसवाल,जगदीश पांडे,रफीक अंसारी,संजय प्रजापति, जुबिल अहमद, आदी उपस्थित रहे।

Related posts

कसमार : गणेश नायक बने मधुकरपुर पैक्स अध्यक्ष

admin

सरकारी गैर सरकारी‌ स्कूलों एवं शिक्षा संस्थानों मे मनाया गया शिक्षक दिवस

admin

World Cup 2023 Final में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से दी मात

admin

Leave a Comment