Uncategorized

चतरा में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

चतरा: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव में दलित नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर न्याय और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मरांडी ने घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस प्रशासन और सरकार से मामले की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बावजूद टंडवा थाना पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की और पीड़िता के माता-पिता को ही जेल भेज दिया गया। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की।

मरांडी ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आम लोगों के सब्र का अधिक इम्तिहान नहीं लिया जाए। उन्होंने मामले में किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सांसद काली चरण सिंह, विधायक प्रदीप प्रसाद समेत भाजपा के कई नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *