
धनबाद : बीआईटी सिंदरी परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में धनबाद के पाटलिपुत्र अस्पताल की ओर से पुरुष विद्यार्थियों के लिए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच और परामर्श लिया। सामान्य रोग, न्यूरो एवं स्पाइन, दंत, गैस्ट्रो, हड्डी, यूरोलॉजी, स्त्री रोग और मनोरोग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की समस्याओं की जांच कर उचित चिकित्सकीय सलाह दी।

संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलता और सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहद जरूरी है। वरीय प्रशासी पदाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
इस स्वास्थ्य अभियान के तहत 2 अगस्त को प्राध्यापकों और कर्मचारियों के लिए शिविर लगाया जा चुका है। वहीं, 16 अगस्त को छात्राओं के लिए विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की।
Leave a Reply