कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार अंचल कार्यालय में रोजाना 1 से 2 बजे तक जनता दरबार, समस्याओं का त्वरित समाधान

पप्पू वर्मा, कसमार

कसमार (ख़बर आजतक) :बोकारो उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचल कार्यालयों में प्रत्येक दिन दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। इसी क्रम में माराफारी अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने पूर्व धारा से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई की।

कार्यक्रम में उपस्थित सीओ अरविंद कुमार ने लोगों से कहा कि जमीन से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या को निःसंकोच सामने रखें, अधिकारीगण जनता के हित में लगातार काम कर रहे हैं।

इस पहल से ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने बोकारो डीसी की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार कोई अधिकारी इस तरह से सीधे जनता से संवाद कर रहा है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दलालों का प्रभाव खत्म होगा और गरीबों को सीधा लाभ मिलेगा।

अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने सभी लोगों से अपील की कि वे निर्भीक होकर अपनी समस्याएं लेकर आएं, उनका समाधान निश्चित रूप से किया जाएगा।

Related posts

एसबीयू में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा का भी आयोजन

admin

डब्लू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में राजरप्पा प्रोजेक्ट ने शील्ड पर जमाया कब्जा

admin

झारखंडी आदिवासी संघर्ष समिति का पंचायत कमिटी का हुआ गठन

admin

Leave a Comment