Uncategorized

एयर इंडिया विमान हादसे पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने जताई गहरी संवेदना

नितीश मिश्र, रांची

राँची (ख़बर आजतक) : अहमदाबाद हवाई अड्डे पर लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और यात्रियों के हताहत होने की घटना पर आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि इस कठिन समय में वे सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।

सुदेश महतो ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए विशेष सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए और एक मजबूत एवं सुरक्षित प्रणाली विकसित की जानी चाहिए।

आजसू पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं—सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, डॉ. देवशरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी और डोमन सिंह मुंडा ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related posts

राज्यपाल संतोष गंगवार सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में हुए शामिल, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

admin

23 जनवरी को वसंत पंचमी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू करेंगे पदभार ग्रहण

admin

सीसीएल ने 129 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

admin

Leave a Comment