

गिरिडीह: सिख धर्म के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश दिवस के अवसर पर गिरिडीह मुख्य गुरुद्वारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुपर्व मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में मत्था टेका और शबद-कीर्तन, गुरबाणी एवं अरदास में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में गुरु हरकिशन साहिब जी के जीवन, त्याग, सेवा और मानवता के प्रति उनके संदेश पर प्रकाश डाला गया। श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान सेवक डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि गुरु हरकिशन साहिब जी ने कम उम्र में ही मानव सेवा और परोपकार की ऐसी मिसाल कायम की, जो आज भी समाज को प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर आयोजित लंगर में सिख समाज के साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह शममी, डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह, परमजीत सिंह दुआ, भूपेंद्र सिंह दुआ, मंजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह सहित समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Leave a Reply