Uncategorized

‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा आम्रेश्वर धाम, अग्रवाल युवा सभा ने की पूजा-अर्चना

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सावन के अवसर पर अग्रवाल युवा सभा, रांची की ओर से रविवार को खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा आयोजित की गई। संस्था की ओर से पिछले चार वर्षों से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु सुबह बिरसा चौक स्थित होटल रासो के समीप एकत्र हुए और ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ आम्रेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।

धाम पहुंचकर सदस्यों एवं उनके परिजनों ने जल, दूध, शहद, घी, दही, अक्षत, बेलपत्र, शमी पत्र और पुष्प से रामेश्वर महादेव के शिवलिंग का अभिषेक कर महाआरती की। इसके बाद मंदिर परिसर के विश्रामगृह में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। संस्थापक अध्यक्ष सौरभ बजाज ने सभी श्रद्धालुओं को सावन की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में शामिल होने के लिए आभार जताया। आयोजन को सफल बनाने में सन्नी टिबड़ेवाल, विकास गोयल, तरुण सर्राफ, आलोक बजाज और वैभव मोदी समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *