कसमार झारखण्ड बोकारो

कसमार में नुक्कड़ नाटक से नशा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत

कसमार (ख़बर आजतक) ‘ राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत कसमार प्रखंड में जिला जनसंपर्क कार्यालय बोकारो के सहयोग से सहयोगिनी संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जमकुदर और डूमरकुदर गांवों में नुक्कड़ नाटक से हुई। नाटक टीम की कोऑर्डिनेटर कुमारी किरण ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नशे की लत से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं, जिसे रोकने हेतु यह पहल की गई है। नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभाव, पारिवारिक विघटन और सामाजिक नुकसान को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

अभियान 21 जून तक जारी रहेगा, जिसमें सहयोगिनी संस्था की टीम—स्वाति कुमारी, पायल कुमारी, नीलू कुमारी, शीतल कुमारी, भोला महतो और हबीब अंसारी—नुक्कड़ नाटक के जरिए विभिन्न गांवों में लोगों को जागरूक करती रहेगी।

यह प्रयास ग्रामीण समाज को नशा के खिलाफ एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related posts

पेटरवार : ज्योति सरस्वती विद्या मंदिर में मनाया गया ग्रैंड भारतीय भाषा उत्सव

admin

गृहिणियों ने थामा झामुमो का दामन, महुआ ने किया स्वागत

admin

बेहतर शिक्षा से प्रदेश आगे बढ़ सकता है: सुदेश महतो

admin

Leave a Comment