Uncategorized

15 दिन से आंदोलनरत युवा, सरकार वार्ता के नाम पर कर रही खानापूर्ति: सुदेश महतो

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के 15वें दिन जारी आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा खुले आसमान के नीचे अपने भविष्य और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार वार्ता के नाम पर केवल समय काट रही है। महतो ने जेपीएससी-जेएस‌एससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को अभ्यर्थियों के सवालों का स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने जेएस‌एससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने और टीडीपीएल एजेंसी से जुड़ी भर्ती प्रक्रियाओं समेत पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। महतो ने कहा कि गड़बड़ी साबित होने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों को आजसू का समर्थन देते हुए राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *