
‘अभया डे’ अभियान के तहत G. Kar मेडिकल कॉलेज की दिवंगत छात्रा को दी श्रद्धांजलि
बोकारो: डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को रोकने और उनकी सुरक्षा को लेकर बोकारो ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी (BOGS) की ओर से ‘अभया डे’ अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बोकारो के हंस मंडप में BOGS के डॉक्टरों ने एकत्रित होकर R. G. Kar मेडिकल कॉलेज की दिवंगत पीजी छात्रा को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में BOGS की अध्यक्ष डॉ. मीता सिन्हा और सचिव डॉ. वरुणा वर्मा के साथ बड़ी संख्या में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। सभी डॉक्टरों ने दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

डॉक्टरों ने कहा कि अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हिंसा की घटनाएं चिंता का विषय हैं। डॉक्टर दिन-रात मरीजों की सेवा करते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके लिए सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल उपलब्ध कराना जरूरी है।
‘अभया डे’ अभियान का उद्देश्य डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग को मजबूती से सामने रखना है। BOGS के सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा केवल डॉक्टरों का नहीं, बल्कि पूरे समाज का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सकों ने हिंसा के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित चिकित्सा व्यवस्था के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Leave a Reply