BREAKING NEWS
कसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतोविस्थापन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपीनागधारी बाबा मंदिर में दूसरे सोमवारी पर महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाददेश के मेहनतकशों के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : राजेश यादव26वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदककसमार के जननेता स्व. संजय कुमार चौबे की बारहवीं पर श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिसुखाड़ की मार झेल रहे किसानों को तत्काल राहत दे सरकार – चन्द्रदेव महतोविस्थापन के मुद्दे को लेकर भाजपा नेत्री तारा देवी ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपीनागधारी बाबा मंदिर में दूसरे सोमवारी पर महाभंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाददेश के मेहनतकशों के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : राजेश यादव26वीं राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
Uncategorized

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच और संवाद की मांग

August 10, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं एवं नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने घटना की कड़ी निंदा की।


नेताओं ने कहा कि छात्र अपने भविष्य, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में बल प्रयोग कर उनकी आवाज दबाना उचित नहीं है। बीरेन्द्र प्रधान ने सरकार से छात्रों के साथ तत्काल संवाद कर उनकी जायज मांगों का समाधान करने तथा घायल छात्रों के समुचित उपचार की मांग की।

दीपक प्रकाश ने जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही और शिक्षक नियुक्ति समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।


सुदेश महतो ने विवादित भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष समीक्षा, लंबित नियुक्तियों के लिए समयबद्ध कार्यक्रम और बल प्रयोग की जवाबदेही तय करने की मांग की। वहीं डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि युवाओं के हाथों में किताब और नियुक्ति पत्र होना चाहिए, लाठियां नहीं। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

← डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए BOGS ने उठाई आवाज छात्रों के समर्थन में भाजपा का सीएम आवास घेराव, सीबीआई जांच और इस्तीफे की मांग →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।