झारखण्ड राँची

खूँटी जिले को मिलेगा स्वास्थ्य सेवा में बल, एएआई ने सीएसआर के तहत दी ₹25 लाख की सहायता

नितीश मिश्र, राँची


राँची (ख़बर आजतक) : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना के अंतर्गत खूँटी जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत लगभग ₹25 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करना है।

यह सहायता तीन एम्बुलेंस की खरीद हेतु प्रदान की जा रही है, जिससे विशेषकर दूरदराज के और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बेहतर हो सकेगी। कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा एएआई और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में की गई, जो जनकल्याण और समावेशी विकास के प्रति दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

गौरतलब है कि खूँटी, नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी जिलों में शामिल है, जहाँ स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में तेज विकास की आवश्यकता है। यह पहल भारत सरकार के समावेशी और सतत विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप है और जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

Related posts

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में यूएसओ बायोस्फेयर रिजर्व्स चैंपियंस 2025 की सफलता पर सम्मान

admin

रांची में मदर एंड सन मेमोरियल सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

admin

राँची उपायुक्त ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए

admin

Leave a Comment