कसमार झारखण्ड बोकारो

लीलावती देवी बनीं बाल कल्याण समिति बोकारो की नई अध्यक्ष, अनामिका सिंह को सदस्य नियुक्त, बच्चों के हित में कार्य की उम्मीद

बोकारो (ख़बर आजतक) : भाजपा नेता लीलावती देवी को बाल कल्याण समिति, बोकारो की नई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद जनवरी 2025 से रिक्त था। झारखंड सरकार के महिला, बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग के अवर सचिव विक्रमा राम द्वारा ज्ञापांक संख्या 07 (दिनांक 25 जून 2025) के तहत यह नोटिफिकेशन जारी किया गया

उक्त नियुक्ति के साथ ही अनामिका सिंह को समिति की सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

बाल कल्याण समिति, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (जेजे एक्ट) के अंतर्गत बच्चों के अधिकार और कल्याण के लिए कार्य करती है। समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शंकर रवानी और अधिवक्ता प्रीति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद रिक्त था।

नव नियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए पूर्व अध्यक्ष शंकर रवानी और सामाजिक संस्था सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने आशा व्यक्त की कि बोकारो अब बाल मित्र जिला बनने की दिशा में और प्रभावी कदम बढ़ाएगा

लीलावती देवी की नियुक्ति पर सहयोगिनी संस्था से जुड़े सन्नी कुमार, गौतम सागर, रवि कुमार राय, सोनी कुमारी, अनिल हेंब्रम, विकास कुमार, कुमारी किरण, मंजू देवी, सूर्यमणि देवी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और बच्चों के हित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

Related posts

राँची : घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे युवक को रिवाल्वर के साथ किया गिरफ्तार

admin

पेटरवार में खोरठा भाषा संस्कृति सम्मेलन सह सेमिनार का आयोजन

admin

महिला उद्यमी इकाई का प्रतिस्थापन 2 जून को चैंबर भवन में

admin

Leave a Comment