
रांची: कांग्रेस ने भाजपा पर छात्र आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि भाजपा के बंद के आह्वान से आंदोलनरत छात्रों ने खुद दूरी बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि वे अपने आंदोलन को किसी राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं बनाना चाहते।

कांग्रेस के अनुसार, झारखंड की महागठबंधन सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों के समाधान को प्राथमिकता दे रही है। पार्टी ने कहा कि आंदोलन को राजनीति का अखाड़ा बनाने के बजाय सरकार संवाद और समाधान के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल गांधी ने भी छात्रों के मुद्दे पर अपनी स्पष्ट बात रखी है। संसद सत्र के दौरान छात्रों के हित में ठोस पहल की उम्मीद जताते हुए पार्टी ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जाएगी और समाधान निकाला जाएगा।
Leave a Reply