
रांची: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा द्वारा मंगलवार को आहूत झारखंड बंद को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को समझ चुकी है। मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र-छात्राओं के आंदोलन को हिंसा और अराजकता की ओर मोड़ने की साजिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को संविधान के तहत अपनी बात रखने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है। राज्य सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और संवाद में विश्वास करती है। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस को संयम एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि घटनाक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन ने भी संयम बरता। मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का रास्ता अपनाने के पक्ष में है।
Leave a Reply