
धनबाद : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू कराने का महत्वपूर्ण मुद्दा शून्यकाल के माध्यम से उठाया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का क्षेत्र कुरमाली, संथाली एवं खोरठा जैसी समृद्ध क्षेत्रीय भाषाओं से जुड़ा है। धनबाद और बोकारो के बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी मातृ एवं क्षेत्रीय भाषा में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय में इन विषयों की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है।
विधायक ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से पत्रांक आर/1150/2025, दिनांक 11 जुलाई 2025 के माध्यम से पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। उन्होंने छात्रहित में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बीएड स्तर पर क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
भाजपा के हंगामे के कारण विधायक अपना प्रश्न स्वयं सदन में नहीं रख सके। अध्यक्ष ने उनका शून्यकाल प्रश्न सदन के पटल पर पढ़कर सुनाया। विधायक ने कहा कि जनहित के सवालों को उठने से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्रीय भाषा और विद्यार्थियों का भविष्य राजनीति से ऊपर ह
Leave a Reply