झारखण्ड राँची

भैरव सिंह गिरफ्तार: चुटिया थाना में दर्ज पुराने मामले में हुई कार्रवाई

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): हिन्दूवादी नेता भैरव सिंह को राँची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी चुटिया थाना में दर्ज एक पुराने मामले के आधार पर की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भैरव सिंह एक लड़की से जुड़े प्रकरण को लेकर पंडरा ओपी का घेराव करने पहुँचे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद चुटिया थाना की पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया। पूछताछ के बाद मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात भैरव सिंह को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मेडिकल जाँच की गई। पुलिस द्वारा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। वहीं, भैरव सिंह के समर्थकों में इस कार्रवाई को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।

Related posts

मनरेगा कर्मियों का मानदेय 30% बढ़ेगा, बीमा व ग्रेड पे पर भी होगा सुधार : दीपिका पांडेय सिंह

admin

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स मीट, 50 योद्धाओं को सम्मान

admin

पिछले दो आम चुनाव के मुकाबले कम हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलेः के. रवि कुमार

admin

Leave a Comment