झारखण्ड राँची

नीरजा सहाय डीएवी में कारगिल विजय दिवस का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची (खबर_आजतक): नीरजा सहाय डी.ए.वी के प्रांगण में प्रातःकालीन सभा में कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर नौजवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आइटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट राजेन्द्र अधिकारी एवं उनकी पलटन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्राचार्या द्वारा इन्हें पुष्प माला पहनाकर और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्राचार्या ने कहा कि भारत की अखंडता और भारत राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए भारतीय सेना मुख्य व अतुलनीय भूमिका निभाती है। भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत ही हर भारतीय की रक्षा और अधिकार आज सुरक्षित हैं। हमारी भारतीय सेना विश्व की उन सेनाओं में से एक है जिनके साहस और शौर्य के आगे विश्व के शक्तिशाली कहे जाने वाले देश नतमस्तक होते हैं। हम किसी न किसी रूप में ईमानदारी से कार्य कर देश की सेवा ही करते हैं।

इस अवसर पर बच्चों ने ओजपूर्ण एवं रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय की बैंड टीम ने मनमोहक समां बंध दिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरित होकर हर हिंदुस्तानी आगे और देश की सेवा करें। उन्होंने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीरों की वीरता को भी सराहा।

Related posts

असफलताओं से घबराने की आवश्यकता नहीं एवं सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना, इसरो के वैज्ञानिक से सीखने की आवश्यकता: कुलपति

admin

आसनसोल रेल मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में ‘हिंदी कुंजीयन प्रशिक्षण कार्यशाला’ संपन्न

admin

गोमिया : मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गणेश चतुर्थी व हरिकीर्तन कार्यक्रमों में की शिरकत

admin

Leave a Comment