झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू ने शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, सुदेश महतो बोले – “उनका जीवन झारखण्ड की अस्मिता का प्रतीक”

नितीश मिश्र, राँची

राँची/जमशेदपुर (खबर आजतक): शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर आजसू की ओर से राँची और जमशेदपुर सहित कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राँची के निर्मल महतो चौक, अनगड़ा, सिल्ली, सोनाहातु, तमाड़, और जमशेदपुर के चमड़िया गेस्ट हाउस एवं निर्मल समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि “निर्मल दा का जीवन झारखंड की अस्मिता, सम्मान और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक है। उनके बलिदान ने आजसू को उग्र तेवर दिया और झारखंड आंदोलन को नई दिशा मिली।” उन्होंने कहा कि निर्मल महतो आजसू पार्टी के संस्थापक थे और उनके विचार ही राज्य के समग्र विकास का मार्ग हैं।

माण्डू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान और अधिकार की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, हरेलाल महतो, सागेन हांसदा, सपन सिंहदेव, डॉ. मुकुंद मेहता, संजय मेहता, ऋतुराज शाहदेव, परवाज खान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

रामगढ़ में झारखण्ड चैंबर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

admin

ओएनजीसी द्वारा केवी 3 में निर्मित शौचालय छात्र-छात्राओं को समर्पित

admin

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तेनुघाट में 70 छात्राओं के नामांकन को मिली मंजूरी

admin

Leave a Comment