झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का शुभारंभ

राँची (खबर आजतक): सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 अगस्त से 17 नवम्बर तक ‘‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’’ विषय पर मनाया जाएगा।

इस अवसर पर निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीवीओ पंकज कुमार ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिकायत निवारण, क्षमता निर्माण, परिसम्पत्ति प्रबंधन, डिजिटल पहल तथा रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और स्कूलों में सृजनात्मक गतिविधियों जैसी पहलों की जानकारी दी।

मनोज कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सतर्कता और ईमानदारी को जीवन का हिस्सा बनाना होगा तथा कार्यकुशलता और सतत विकास के लिए पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी को अपनाना आवश्यक है।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर वेदांता का बड़ा ऐलान, STEM भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक

admin

डीपीएस बोकारो में झारखंड के प्राचार्यों का हुआ जुटान

admin

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में ‘आरएमडीए 2026’ का भव्य समापन

admin

Leave a Comment