झारखण्ड राँची

डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर आजसू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): आजसू ने झारखंड आंदोलनकारी पद्मश्री स्व. डॉ. रामदयाल मुंडा की 86वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने मोराबादी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सुदेश महतो ने कहा कि स्व. डॉ. रामदयाल मुंडा ने आजसू के आंदोलन को बौद्धिक दिशा दी और झारखंडी संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई। वे झारखंड की आत्मा थे और उनके विचार आजसू के लिए सदैव मार्गदर्शक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा ने आजसू की स्थापना के साथ आंदोलन को नई ऊर्जा दी और सरहुल पर्व को महोत्सव का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मौके पर मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, नजरुल हसन हाशमी, जिलाध्यक्ष संजय महतो, डॉ. पार्थ परितोष, छात्र संघ के ओम वर्मा, बबलू महतो, ऋतुराज शाहदेव, सचिन महतो, कुमुद वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

चीरा चास थाना क्षेत्र में कोटपा कानून उल्लघंग मामले में 10 दुकानों पर 1900 रूपये जुर्माना

admin

डीवीसी मैथन द्वारा हेल्दी बेबी शो का आयोजन

admin

आदित्य विक्रम ने समर सॉइरी फैशन एक्सीबिशन का किया उद्घाटन

admin

Leave a Comment