पतरातू। पीवीयूएनएल की ओर से महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए फ्लाई ऐश के उपयोग से सतत सामग्री निर्माण पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें कोतो, किरिगड़ा, रसदा और बालकुंद्रा गांव की 24 महिलाएं भाग ले रही हैं।
6 जून से शुरू हुए इस प्रशिक्षण का संचालन मेसर्स अश्ट्रैक ईको प्राइवेट लिमिटेड कर रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को फ्लाई ऐश एवं रसायनों के सुरक्षित उपयोग, मिश्रण, मोल्डिंग, क्योरिंग, फिनिशिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और विभिन्न उत्पादों के निर्माण की जानकारी दी जाएगी।
पीवीयूएनएल का मानना है कि इस पहल से महिलाओं के कौशल का विकास होगा, स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और फ्लाई ऐश के उत्पादक उपयोग के जरिए “वेस्ट-टू-वेल्थ” की अवधारणा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय समुदाय की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी भी मजबूत होगी।
Leave a Reply