झारखण्ड राँची

रेल टेका, डहर छेका आंदोलन : सुदेश–चंद्रप्रकाश समेत आजसू नेताओं की सक्रिय भागीदारी

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कुड़मी समुदाय की मांगों के समर्थन में शनिवार को हुए रेल टेका, डहर छेका आंदोलन में आजसू पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता विभिन्न जिलों और रेलवे स्टेशनों पर उतरे।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मूरी स्टेशन पर आंदोलनकारियों के साथ डटे रहे, वहीं गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो जोगेश्वर बिहार, चंद्रपुरा और पारसनाथ स्टेशनों पर शामिल हुए। मांडू विधायक निर्मल महतो ने चरही स्टेशन पर नेतृत्व किया और पूर्व विधायक सुनीता चौधरी बरकाकाना स्टेशन पर मौजूद रहीं।

इसके अलावा बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, टिकैत महतो और नवीन महतो चंद्रपुरा स्टेशन पर सक्रिय रहे। केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो हेसालोंग और संजीव महतो संथालपरगना में आंदोलन में शामिल हुए। विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने रेल परिचालन बाधित किया।

Related posts

मोराबादी स्थित बापू वाटिका में राज्यपाल ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, बापू के प्रिय भजन भी सुने

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

admin

सम्मान के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गरिमामय विदाई

admin

Leave a Comment