खेल झारखण्ड राँची

साइक्लोथन से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत मोराबादी मैदान से साइक्लोथन के साथ हुई। रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन गौरी मिश्रा ने झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

करीब 2000 प्रतिभागियों ने 4 किमी की दूरी तय की। युवाओं, महिलाओं और छात्रों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच उत्साहपूर्वक साइकिलिंग की। सभी को टी-शर्ट व प्रमाण पत्र दिए गए।

संजय सेठ ने कहा कि साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 12 अक्टूबर को भव्य मैराथन होगा, जिसमें 25 हजार से अधिक लोग दौड़ेंगे। एथलेटिक्स, आर्चरी, कबड्डी, क्रिकेट समेत कई खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।

Related posts

आदिवासी-मूलवासी पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएगी जनता: रामचन्द्र सहिस

admin

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह चटकपुर नामकुम में

admin

हूल दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा – “यह आंदोलन हमारी अस्मिता का प्रतीक”

admin

Leave a Comment