झारखण्ड बोकारो

शारदीय नवरात्र की नवमी पर बिरंची नारायण ने किया कन्या पूजन

बोकारो (खबर आजतक) : शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर निवर्तमान विधायक बिरंची नारायण ने अपनी धर्मपत्नी नीना नारायण के साथ सेक्टर-1 स्थित आवास में पूरे विधि-विधान के साथ पारंपरिक कन्या पूजन संपन्न किया।


श्री नारायण ने परिवार संग मां भगवती के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव का पूजन-अर्चन कर उनके चरण पखारे। इसके बाद अपने हाथों से भोजन कराकर दक्षिणा एवं उपहार देकर उन्हें विदा किया।

इस अवसर पर श्री नारायण ने कहा कि “मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की प्राचीन संस्कृति है। नवरात्र के नवें दिन कन्या पूजन का विधान इसी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।”

Related posts

पेटरवार भाजपा कार्यालय में हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

admin

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल में परिधान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा

admin

Leave a Comment