झारखण्ड बोकारो

सांसद ढुल्लू महतो पहुंचे दुंदीबाद बाजार, आग से पीड़ित दुकानदारों को दिलाया मदद का भरोसा

बोकारो (ख़बर आजतक) : दुंदीबाद बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक दुकान में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
सांसद महतो ने मौके पर ही उपायुक्त (DC) से बातचीत कर त्वरित राहत और मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान भाजपा नेता अवधेश यादव, वीरभद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय, मंटू राय, विक्रम महतो, कनक कुमार, अमर स्वर्णकार, ब्रज दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

पीड़ित दुकानदारों में वकील यादव, तिलेश्वर यादव, मोहम्मद मुस्लिम, असगर अली, गुप्तेश्वर शाह, आफर अली, ओमप्रकाश साव आदि शामिल हैं। सांसद ने सभी को प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Related posts

विवेकानन्द विद्या मंदिर में 78वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित

admin

एचईसी को टेक ओवर करेगी राज्य सरकार, हेमन्त दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से करेंगे वार्ता

admin

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पर हुसैनाबाद में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, 11 हज़ार दीपक किए जाएँगे प्रज्वलित

admin

Leave a Comment