झारखण्ड राँची

सीसीएल मुख्यालय में मनाया गया कोल इंडिया का 51वां स्थापना दिवस

राँची (ख़बर आजतक): कोल इंडिया लिमिटेड एवं सीसीएल के 51वें स्थापना दिवस पर सीसीएल मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा और निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दोनों निदेशकों ने क्रमशः कोल इंडिया और सीसीएल के ध्वज फहराए। झंडोत्तोलन के उपरांत कोल इंडिया गीत प्रस्तुत किया गया और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर एकता व ऊर्जा का संदेश दिया गया।


अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा कि कोल इंडिया देश की ऊर्जा सुरक्षा का मुख्य आधार है, जबकि तिवारी ने इसे नवाचार और तकनीकी प्रगति का प्रतीक बताया। समारोह में शहीद कर्मियों को नमन किया गया और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड पार्टी का दो दिवसीय महाधिवेशन संपन्न, बोले एनोस – झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता पुराने जोश और नए तेवर के साथ क्षेत्र में जाएँ

admin

जन्माष्टमी पर भोजपुरिया समाज की ओर से दरिद्र नारायण भोज, पूर्व विधायक बीरंची नारायण ने उद्घाटन किया

admin

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की नये सत्र में स्नातक की सीट बढ़ाने की मांग

admin

Leave a Comment